Sunday 9 July 2017

हमारा अनुभव साक्षी है की राष्ट्रिय चरित्र के अभाव में हमने अपने राष्ट्र को अपमानित...

भारतीय परम्परा के अनुसार ईश्वर उपासना में सर्वप्रथम गुरू पूजन किया जाता है । हमारे संस्कृति में हमेशा से ही गुरु जी का एक विशिष्ट स्थान रहा है, हम जब अपने स्कूल जाते थे  तो सर्वप्रथम वहां ऊपस्थित  सभी गुरु जी का चरण स्पर्श करते थे, गुरु  भी  पुरे  निष्ठा से  हमें  आशीर्वचन देते  थे , परन्तु  दुर्भाग्यवश अब आधुनिकता के भेड चाल हम पाश्चात्य शिक्षण पद्धति को अपना चुके है और उसका  नतीजा  ये है की अब हमारे बच्चे  अपने माता पिता का अनादर करने लगे है तो भला हम किसी और के बच्चे से आदर का भाव कैसे उम्मीद कर सकते है । अतः अब यह नितांत आवश्यक है की हम अपने बच्चो को अपने अतीत से जागरूक करवाए, उन्हें बताये की वेद वंदना के साथ साथ राष्ट्रवंदना का स्वर भी दिशाओ में गूंजना आवश्यक है । 
शिक्षक और समाज गौरव्भुषित तब होगा जब यह राष्ट्र गौरवशाली होगा, और यह राष्ट्र गौरवशाली तब होगा जब यह राष्ट्र अपने जीवन मूल्यों व परम्पराओ को निर्वाह करने में सफल व सक्षम होगा, यह राष्ट्र सफल व सक्षम तब होगा जब शिक्षक अपने उतरदायित्व का निर्वाह करने में सफल होगा, और शिक्षक सफल तब कहा जायेगा जब वह प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रिय चरित्र का निर्माण करने में सफल हो, यदि व्यक्ति राष्ट्र भाव से शून्य है, राष्ट्र भाव से हीन है, और अपने राष्ट्रीयता के प्रति सजग नही है तो यह शिक्षक की असफलता है  हमारा अनुभव साक्षी है की राष्ट्रिय चरित्र के अभाव में हमने अपने राष्ट्र को अपमानित होते देखा है, हमारा अनुभव है की हम शस्त्र से पहले हम शाश्त्र के अभाव में पराजित हुवे है मित्रो परमात्मा का साक्षात्कार तो इतना सरल नही है लेकिन वही परमात्मा इस संसार में साकार रूप में आपकी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में सहायता करता है। गुरूदेव के मार्गदर्शन से ही साधक ईश्वर को प्राप्त करता है। बिना गुरू के ईश्वर को पाना इतना सरल नही है। यदि ईश्वर को पाना इतना सरल हो जाये तो ईश्वर का महत्व ही इस संसार से समाप्त हो जायेगा। यदि ईश्वर की अनुभूति शीघ्र हो जाये तो साधक को इस बात का अंहकार हो जाता है एवं उसकी आध्यात्मिक प्रगति रूक जाती है, इसीलिए ईश्वर ही स्वप्न व ध्यान में संकेत द्वारा गुरू रूप में दर्शन देकर मार्ग प्रदर्शन करता है। इष्ट ही गुुरू रूप में दर्शन देता है। गुरू ईश्वर की महिमा का वर्णन करता है एवं इष्ट ही गुरू रूप में दर्शन देकर गुरू की महिमा बढ़ाता है । आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा कहते हैं। भारत भर में यह पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन गुरुपूजा का विधान है। वैसे तो दुनिया में कई विद्वान हुए हैं परंतु चारों वेदों के प्रथम व्याख्या कर्ता व्यास ऋषि थे, जिनकी आज के दिन पूजा की जाती है। हमें वेदों का ज्ञान देने वाले व्यासजी ही हैं। अतः वे हमारे आदिगुरु हुए, इसीलिए गुरुपूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। उनकी स्मृति को ताजा रखने के लिए हमें अपने-अपने गुरुओं को व्यासजी का अंश मानकर उनकी पूजा करके उन्हें कुछ न कुछ दक्षिणा देते हैं। हमें यह याद रखना चाहिए कि महात्माओं का श्राप भी मोक्ष की प्राप्ति कराता है। यदि राजा परीक्षित को ऋषि का श्राप नहीं होता तो उनकी संसार के प्रति जो आसक्ति थी वह दूर नहीं होती। आसक्ति होने के कारण उन्हें वैराग्य नहीं होता और वैराग्य के बिना श्रीमद्भागवत के श्रवण का अधिकार प्राप्त नहीं होता। साधु के श्राप से ही उन्हें भगवान नारायण, शुकदेव के दर्शन और उनके द्वारा देव दुर्लभ श्रीमद्भागवत का श्रवण प्राप्त हुआ। इसके मूल में ही साधु का श्राप था। जब साधु का श्राप इतना मंगलकारी है तो साधु की कृपा न जाने क्या फल देने वाली होती होगी। अतः हमें गुरूपूर्णिमा के दिन अपने गुरु का स्मरण अवश्य करना चाहिए।


No comments:

Post a Comment